---Advertisement---

Vastu Tips For Footwear : जानिए Shoes Vastu का वो सच, जिसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Vastu Tips For Footwear : भारत में (Vastu Shastra) कोई पुरानी किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं है, बल्कि यह आज के दौर में भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कभी पहले था। यहां घर को सिर्फ दीवारों और छतों का ढांचा नहीं, बल्कि एक ऊर्जा केंद्र माना जाता है।

और यही ऊर्जा घर के माहौल, आपकी सोच, आपके संबंधों और यहां तक कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। वास्तु कहता है—हर कोने की अपनी दिशा होती है और हर दिशा की अपनी एक प्रकृति।

अगर इस संतुलन को अनजाने में भी बिगाड़ दिया जाए, तो उसका असर पूरे परिवार पर दिखाई देता है।

Shoes और Chappal भी बदल सकते हैं आपकी किस्मत?
अक्सर जब बात होती है घर की सजावट या सुंदरता की, तो लोग सोचते हैं कि सोफा सही जगह रखा है या नहीं, पर्दे मैच कर रहे हैं या नहीं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जूते-चप्पल कहां उतारते हैं?

(Shoes Vastu Dosh) घर की एनर्जी को चुपचाप प्रभावित कर सकते हैं। खासकर अगर इन्हें (East) या (North) दिशा में रखा जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

ये दिशाएं देवी (Lakshmi) और सुख-समृद्धि की प्रतीक मानी जाती हैं। और जब गंदे जूते-चप्पल इन्हीं दिशाओं में रखें जाते हैं, तो वहां की ऊर्जा धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ने लगती है।

क्या असर पड़ता है गलत दिशा में रखे जूतों का?

(North Direction) में अगर जूते-चप्पल रखे जाते हैं, तो घर की पॉजिटिव वाइब्स धीरे-धीरे निगेटिविटी में बदलने लगती हैं। इस बदलाव का असर सिर्फ मानसिक शांति पर नहीं पड़ता, बल्कि मेहनत के बावजूद धन घर में नहीं टिकता।

ऐसा लगता है जैसे आपकी तरक्की की राह में कोई अदृश्य बाधा आ रही है।

Leave a Comment