---Advertisement---

Ganesh Chaturthi Vastu Tips : गणेश चतुर्थी के समय चूहे का दिखना, जानें क्या कहता है ये संकेत

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Ganesh Chaturthi Vastu Tips : गणेश उत्सव पूरे 10 दिन मनाया जाता है। इस साल 27 अगस्त को लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना की थी और अब 6 सितंबर को उनका विसर्जन किया जाएगा।

भक्त अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार गणपति की सेवा डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या पूरे दस दिन तक कर सकते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि उत्सव के दौरान चूहा दिखाई दे तो इसके पीछे एक खास संकेत छुपा होता है।

सनातन धर्म में माना जाता है कि अचानक दिखने वाली चीज़ें कभी भी सामान्य नहीं होतीं। इन्हें नजरअंदाज करना शुभ नहीं माना जाता।

अगर गणेश चतुर्थी या उत्सव के बीच कहीं भी चूहा दिखाई दे, तो इसे भगवान गणेश का आशीर्वाद समझा जाता है। इसका मतलब है कि आपकी जीवन यात्रा में आने वाली बाधाएँ जल्द ही दूर होंगी।

अगर चूहा सफेद रंग का हो, तो यह और भी शुभ माना जाता है। ऐसा देखा गया है कि सफेद चूहा जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का प्रतीक होता है।

इसके अलावा, अगर आप चूहे को घर से बाहर जाते हुए देखें, तो यह संकेत और भी अच्छा माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि यह चूहा आपके घर की सारी परेशानियों को बाहर ले जा रहा है और सुख-समृद्धि छोड़कर जा रहा है। हालांकि, चूहे की दिशा और वह कहां जा रहा है, इसका भी विशेष महत्व है।

इसलिए, गणेश उत्सव के दौरान अगर चूहा दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज मत करें। यह आपके जीवन में खुशियों और सकारात्मक बदलावों का संकेत हो सकता है।

The post Ganesh Chaturthi Vastu Tips : गणेश चतुर्थी के समय चूहे का दिखना, जानें क्या कहता है ये संकेत appeared first on Devpath.

Leave a Comment