---Advertisement---

Post Office Small Savings Schemes : FD दरें गिरीं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम दे रही 8.2% का धांसू ब्याज

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Post Office Small Savings Schemes : साल 2025 में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर ब्याज दरें कम कर दी हैं. इससे नए FD निवेशकों को कम ब्याज मिल रहा है. जो लोग आगे FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, उन्हें भी कम ब्याज दरें ही मिलेंगी. FD की ब्याज दरें घटने के बीच कई पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स अभी भी कई बड़े बैंकों की FD से ज्यादा ब्याज दे रही हैं.

सरकारी बैंकों (PSU) सहित अधिकतर बड़े बैंकों में FD दरें 6%-7% के बीच हैं. वहीं पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स 7% से ज्यादा ब्याज दे रही हैं. इनमें से कई योजनाओं में पुराने टैक्स सिस्टम के तहत निवेश करने पर आयकर में छूट भी मिलती है. आइए आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार स्मॉल सेविंग स्कीम्स के बारे में डिटेल से बताते हैं.

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स कई बड़े बैंकों की FD की तुलना में बेहतर रिटर्न दे रही हैं. सरकार इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें हर तिमाही बदलती है. पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स 7% या उससे ज्यादा ब्याज दे रही हैं.

2-ईयर टाइम डिपॉजिट स्कीम- पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट वाली स्मॉल सेविंग स्कीम्स में बढ़िया ब्याज मिलता है. 2 साल की अवधि के लिए इसमें 10 हजार के निवेश पर 7 फीसदी की दर से करीब 719 रुपये मिलते हैं और स्मॉल सेविंग स्कीम्स में ब्याज दर 3 महीने में जोड़ी जाती है.

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम बुजुर्गों के लिए ऑफर की जाती है. यह स्मॉल सेविंग स्कीम्स 8.2% ब्याज देती है. 10,000 पर हर तिमाही 205 रुपये सीधे मिलते हैं. रिटायरमेंट के लिए यह परफेक्ट स्मॉल सेविंग स्कीम्स हो सकती है.

मंथली इनकम अकाउंट- इस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में पोस्ट ऑफिस की ओर से सालाना 7.4% ब्याज दिया जाता है. यानी 10,000 के निवेश पर हर महीने 62 रुपये मिलेंगे.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)- इस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सालाना ब्याज 7.7% का है. इसमें आपको 10,000 रुपये 5 साल बाद 14,490 रुपये में बदल जाएंगे. मैच्योरिटी पर पूरा पैसा एकमुश्त मिल जाएगा.

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)- पोस्ट ऑफिस की यह सबसे पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम्स में से एक है, इसमें सालाना 7.1% का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. लंबे समय के लिए टैक्स-फ्री सेविंग है. यह 15 साल तक चलती है, लेकिन बीच में भी इससे पैसे निकाल सकते हैं.

किसान विकास पत्र (KVP)- पोस्ट ऑफिस की यह स्मॉल सेविंग स्कीम्स भी काफी फेमस है इसमें 7.5% ब्याज मिलता है. इसमें 10,000 रुपये 115 महीने लगभग 9.5 साल में दोगुने हो जाएंगे. मैच्योरिटी पर पूरा पैसा मिल जाता है.

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट- यह स्मॉल सेविंग स्कीम्स खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाई जाती है. इसमें क्वार्टरली 7.5% का ब्याज मिलता है. इस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में 10,000 रुपये 2 साल बाद 11,602 रुपये हो जाएंगे. महिलाओं के लिए यह स्पेशल स्मॉल सेविंग स्कीम्स है.

सुकन्या समृद्धि अकाउंट- इस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सालाना 8.2% का ब्याज मिलता है. लड़की के नाम पर अकाउंट, 21 साल तक चलता है. यह टैक्स-फ्री और सबसे ज्यादा रिटर्न वाली स्मॉल सेविंग स्कीम्स है.

Leave a Comment