---Advertisement---

हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध लाभ 145% बढ़कर ₹5,469 करोड़

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून। दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता (जिंक) उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 चांदी उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अब तक के सबसे शानदार पहली तिमाही के प्रदर्शन के साथ की। कंपनी ने परिचालन से ₹13,747 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 77% अधिक है।

वहीं, ₹8,074 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही EBITDA दर्ज किया, जिसमें 109% की वृद्धि हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ भी ₹5,469 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो साल-दर-साल 145% अधिक है।

इस मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के पीछे पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 268 किलो टन (KT) खनन धातु उत्पादन और 851 अमेरिकी डॉलर प्रति टन की अब तक की सबसे कम तिमाही जस्ता उत्पादन लागत रही। यह कंपनी की मजबूत परिचालन क्षमता, प्रभावी लागत प्रबंधन और उद्योग में उसकी प्रतिस्पर्धी बढ़त को दर्शाता है।

Leave a Comment