Crime : नेहरू कॉलोनी में 2 बच्चों से कुकर्म का मामला, लोगों ने आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा

By
—
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून: अल्फा टावर में रहने वाले युवक पर कुकर्म का गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • देहरादून में शर्मनाक करतूत: बिजनौर निवासी जितेंद्र पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

देहरादून। राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बायपास चौकी इलाके में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी के शरीर पर कमीज नहीं थी और उसके चेहरे पर कालिख लगी हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोहल्ला किला, निकट गर्ल्स कॉलेज, अफजलगढ़ (जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। हाल में वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अल्फा टावर के फ्लैट नंबर 204 में राजेंद्र मल्होत्रा के यहां बतौर किराएदार रह रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र काफी समय से इन दोनों नाबालिग बच्चों के साथ गलत काम कर रहा था। जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस बात का भनक लगी, उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को धर दबोचा और चौकी बायपास ले आए।

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत (तहरीर) के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

The post Crime : नेहरू कॉलोनी में 2 बच्चों से कुकर्म का मामला, लोगों ने आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा appeared first on Devpath.

Leave a Comment