Crime News : राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन को उतारा मौत के घाट

By
—
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून के तपोवन में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, रायपुर पुलिस ने आरोपी प्लंबर को किया गिरफ्तार

  • पेचकस से वार कर बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, पैसों के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

  • तपोवन में दिल दहला देने वाली वारदात, बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोस की नौकरानी को भी उतारा मौत के घाट

  • प्लंबर निकला 3 हत्याओं का गुनहगार, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया आला कत्ल पेचकस

  • रायपुर के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र स्थित तपोवन की विष्णुलोक कॉलोनी मंगलवार दोपहर गोलियों या धारदार हथियारों की नहीं, बल्कि एक पेचकस के खूनी खेल से दहल उठी। पिछले दो वर्षों से घर में प्लंबिंग का काम करने वाले एक कारीगर ने मामूली पैसों के लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति और बीच-बचाव करने आई एक महिला की पेचकस से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 3:10 बजे नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिली कि विष्णुलोक कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसे एक व्यक्ति को स्थानीय निवासियों ने पकड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को दबोच रखा था। जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने घर के भीतर मौजूद बुजुर्ग दंपत्ति रमेश चंद्र कपूर (80 वर्ष), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75 वर्ष) और पड़ोस में काम करने वाली नौकरानी तिलया देवी उर्फ शीला (48 वर्ष) पर पेचकस से प्राणघातक हमला किया था। तीनों लहुलुहान और अचेत अवस्था में पड़े थे, जिन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार (पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी बिजनौर, हाल निवासी सहारनपुर चौक देहरादून) ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पिछले दो साल से कपूर दंपत्ति के घर प्लंबिंग का काम करता था और आज भी उन्होंने ही काम के सिलसिले में बुलाया था। काम खत्म होने के बाद मजदूरी के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पास रखे पेचकस से दंपत्ति पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के घर में काम करने वाली नौकरानी तिलया देवी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और पकड़े जाने के डर से उस पर भी पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Oplus_16908288

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक तथा फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आला कत्ल (पेचकस) और आरोपी के पास से एक सोने की चेन बरामद की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी अकेला घर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और मामले के हर पहलू की गहनता से विवेचना की जा रही है।

The post Crime News : राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन को उतारा मौत के घाट appeared first on Devpath.

Related News

Leave a Comment