---Advertisement---

Ghadi Calendar Vastu Tips : जानिए घर में घड़ी और कैलेंडर लगाने का सही तरीका और दिशा

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Ghadi Calendar Vastu Tips : कैलेंडर केवल तारीख दिखाने का साधन नहीं है, बल्कि यह आपके घर की ऊर्जा और सौभाग्य पर भी असर डालता है। वास्तु के अनुसार, कैलेंडर को हमेशा पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

पश्चिम दिशा समय के बहाव की दिशा होती है, वहीं उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

पुराने कैलेंडर को केवल फेंकना पर्याप्त नहीं है। यदि उसमें भगवान की तस्वीर हो, तो उसे जल में प्रवाहित करना सबसे उचित होता है। इससे पुरानी नकारात्मकता दूर होती है और घर में ताजगी बनी रहती है।

किन स्थानों से बचें

कैलेंडर को दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा समय और स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकती है।

मुख्य द्वार के पास या दरवाजे के पीछे कैलेंडर लगाना भी अनुचित है। इसके अलावा, तेज हवा या धूप से सीधे प्रभावित दीवारों पर कैलेंडर लगाने से बचें।

घर में घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी लगाना भी शुभ दिशा पर निर्भर करता है। पूर्व दिशा में दीवार पर घड़ी लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में खुशहाली लाता है।

दक्षिण दिशा, मुख्य दरवाजे के ऊपर या बेड के सामने घड़ी लगाने से बचें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और मनोवैज्ञानिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है।

घड़ी का आकार, रंग और देखभाल

घड़ी हमेशा सही समय दिखाती होनी चाहिए। टूटी, बंद या गंदी घड़ी घर में नकारात्मकता लाती है। रंगों की बात करें तो नीले, काले और केसरिया रंग की घड़ियों से बचें।

गोल या ओवल आकार की घड़ी शुभ मानी जाती है और यह घर में सुख-शांति लाती है। पेंडुलम घड़ी शुभ प्रभाव डालती है, जबकि आठ भुजाओं वाली घड़ी गृह-क्लेश को कम करने में मदद करती है।

तिकोनी घड़ी से बचें। हार्ट शेप की घड़ी दांपत्य जीवन को मजबूत करती है। घड़ी और कैलेंडर की नियमित सफाई भी जरूरी है। साफ और सही समय दिखाती घड़ी सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखती है और घर में सुख-शांति का माहौल लाती है।

The post Ghadi Calendar Vastu Tips : जानिए घर में घड़ी और कैलेंडर लगाने का सही तरीका और दिशा appeared first on Devpath.

Leave a Comment