---Advertisement---

Drawing Room Vastu Tips : घर की सुख-समृद्धि के लिए जानें ड्राइंग रूम की बेस्ट दिशा

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Drawing Room Vastu Tips : घर का निर्माण करते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार अनजाने में गलत दिशा में घर या कमरे बनवाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है लिविंग रूम, यानी ड्राइंग रूम। यह सिर्फ मेहमानों के स्वागत का स्थान नहीं है, बल्कि घर के सदस्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसलिए ड्राइंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

घर में ड्राइंग रूम किस दिशा में बनवाना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। सही दिशा में ड्राइंग रूम बनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ड्राइंग रूम के वास्तु टिप्स

ड्राइंग रूम ऐसा बनवाएं कि सूर्य की रोशनी कमरे में आसानी से आती रहे। प्राकृतिक प्रकाश बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी।

सोफा और भारी फर्नीचर दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। हल्का फर्नीचर उत्तर और पूर्व दिशा में रखें ताकि ऊर्जा का प्रवाह सही रहे।

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोना) हल्का और साफ रखना चाहिए। इस दिशा में भारी सामान न रखें।

ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में खिड़कियां होना आवश्यक है।

दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करवाना शुभ माना जाता है। सेंटर टेबल पर क्रिस्टल लोटस रखने से सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।

ड्राइंग रूम का एंट्री गेट उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। खिड़कियां भी उत्तर या पूरब की दिशा में रखें, इससे ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है।

इन सरल वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी सुनिश्चित कर सकते हैं।

The post Drawing Room Vastu Tips : घर की सुख-समृद्धि के लिए जानें ड्राइंग रूम की बेस्ट दिशा appeared first on Devpath.

Leave a Comment