Sharadiya Navratri 2025 Tithi : हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से हो रही है।
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 01:23 बजे प्रारंभ होगी और 23 सितंबर को रात 02:55 बजे समाप्त होगी।
नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है। सामान्यत: यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, लेकिन इस बार विशेष योग बन रहा है।
दरअसल, इस साल नवरात्र दस दिनों का होगा, क्योंकि तिथियों में वृद्धि हो रही है। ज्योतिषाचार्य दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, इस बार चतुर्थी तिथि बढ़ रही है, जिसे बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
क्यों खास हैं इस बार के नवरात्र?
इस साल श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय और नवरात्र में एक तिथि की वृद्धि हो रही है।
इस कारण नवरात्र 9 नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों तक मनाया जाएगा।
तिथि की वृद्धि को शास्त्रों में अत्यंत शुभ फलदायक बताया गया है।
मां दुर्गा का आगमन भी इस वर्ष विशेष मंगलकारी संयोग लेकर आ रहा है।
घटस्थापना और पूजा-विधि
कलश स्थापना 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त में होगी।
घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक (अवधि – 1 घंटा 56 मिनट)
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
सप्तमी और देवी प्रतिमा स्थापना
सप्तमी तिथि 29 सितंबर, सोमवार को है। इसी दिन नवरात्र पंडालों में माता की प्रतिमाओं की स्थापना मूल नक्षत्र के साथ दोपहर 12:26 बजे से पहले की जाएगी।
नवरात्र 2025 की प्रमुख तिथियां
- 22 सितंबर: प्रतिपदा तिथि
- 23 सितंबर: द्वितीया तिथि
- 24 सितंबर: तृतीया तिथि
- 25 सितंबर: चतुर्थी तिथि
- 26 सितंबर: अतिरिक्त चतुर्थी तिथि
- 27 सितंबर: पंचमी तिथि
- 28 सितंबर: षष्ठी तिथि
- 29 सितंबर: सप्तमी तिथि
- 30 सितंबर: अष्टमी तिथि
- 1 अक्टूबर: नवमी तिथि
दशहरा (विजयादशमी) का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
The post Sharadiya Navratri 2025 Tithi : इस बार नवरात्र का महापर्व होगा 10 दिनों का, पढ़ें तिथि और महत्व appeared first on Devpath.





