---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2025 : इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Ganesh Chaturthi 2025 : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। इस शुभ अवसर पर घर-घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और भक्त पूरे उत्साह के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी का महत्व और भी विशेष है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार ये योग पूजा को और फलदायी बनाते हैं।

अगर आप अपने घर में गणपति की स्थापना करना चाहते हैं, तो इसे सही मुहूर्त में करना बेहद शुभ माना जाता है।

गणपति को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं

गणेश जी को मोदक और दुर्वा तो अर्पित किए ही जाते हैं, लेकिन कुछ और वस्तुएं हैं जिन्हें चढ़ाने से बप्पा का आशीर्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

हल्दी मिले चावल – 250 ग्राम चावल में हल्दी मिलाकर गणेश जी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। हल्दी गुरु ग्रह का प्रतीक है और इसे चढ़ाने से घर में समृद्धि और गुरु की कृपा प्राप्त होती है।

नारियल (श्रीफल) – नारियल चढ़ाना अहंकार और नकारात्मकता को भगवान को समर्पित करने का प्रतीक है। बदले में गणपति शुद्धता, स्वास्थ्य और शांति का आशीर्वाद देते हैं।

गन्ना – गन्ना मिठास और उत्पादकता का प्रतीक माना जाता है। इसे गणेश जी को अर्पित करने से रिश्तों में मिठास आती है और जीवन में प्रगति व समृद्धि का मार्ग खुलता है।

गणपति स्थापना के शुभ मुहूर्त 2025

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक

दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1:39 बजे से शाम 6:05 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2:31 बजे से 3:22 बजे तक

रवि योग – सुबह 5:57 बजे से 6:04 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:28 बजे से 5:12 बजे तक

चतुर्थी तिथि समाप्त – 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे

गणपति स्थापना यदि इन मुहूर्तों में की जाए तो पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है।

The post Ganesh Chaturthi 2025 : इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत appeared first on Devpath.

Leave a Comment