---Advertisement---

Ganesh Chaturthi Muhurat : कल सुबह 11:05 बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त, इस आसान विधि से करें बप्पा की स्थापना

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Ganesh Chaturthi Muhurat : हिंदू धर्म में भगवान गणेश का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

यह पर्व हर साल 10 दिनों तक चलता है, जो गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होता है।

भगवान गणेश की पूजा का महत्व
मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए इस समय किया गया पूजन विशेष फलदायी माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, मध्याह्न काल अंग्रेजी समय के अनुसार दोपहर का समय होता है। इसीलिए भक्त इसी अवधि में विधिपूर्वक गणपति की पूजा करते हैं।

गणेश चतुर्थी तिथि और समय हिंदू पंचांग के अनुसार

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 26 अगस्त को दोपहर 01:54 बजे से

चतुर्थी तिथि समाप्त: 27 अगस्त को दोपहर 03:44 बजे तक

गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

मध्याह्न पूजन मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक

कुल अवधि: 2 घंटे 34 मिनट

इस समय भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है।

गणेश स्थापना की सरल विधि

पूजा स्थल को सबसे पहले गंगाजल से शुद्ध करें।

चौकी पर लाल या पीले वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

मूर्ति का पंचामृत स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।

हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर पूजा का संकल्प करें।

भगवान को दूर्वा घास, लाल फूल और मोदक या लड्डू का भोग अर्पित करें।

अंत में आरती कर “विघ्नहर्ता” से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करें।

The post Ganesh Chaturthi Muhurat : कल सुबह 11:05 बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त, इस आसान विधि से करें बप्पा की स्थापना appeared first on Devpath.

Leave a Comment