---Advertisement---

Bhojpuri Latest Songs : लहू पुकारेला’ की कहानी और गाने, जिसने भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत लिया

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Bhojpuri Latest Songs : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अंजना सिंह ने अपने करियर में कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। उनके रोमांटिक अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं।

उन्हीं में से एक जबरदस्त गाना ‘ऐ राजा धीरे खोली ब्लाउज नया बा’ आज भी भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा में बना हुआ है। यह गाना सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने बढ़ाया गाने का क्रेज

इस गाने में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना देती है। यह गाना फिल्म ‘लहू पुकारेला’ का हिस्सा है, जिसमें दोनों ने शानदार अभिनय किया है।

इस गाने को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने, जिनकी गायकी पहले से ही भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आती रही है।

गाने की मधुर धुन और रोमांटिक लिरिक्स ने इसे सुपरहिट बना दिया और आज भी यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के प्लेलिस्ट में शामिल रहता है।

‘लहू पुकारेला’ की कहानी ने दर्शकों का जीता दिल

फिल्म ‘लहू पुकारेला’ सिर्फ गानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दमदार कहानी के लिए भी जानी जाती है। यह फिल्म दो भाइयों, राम और गोपाल की कहानी को दर्शाती है, जो अपने गांव के एक दुष्ट व्यक्ति को अजन्मे बच्चों की बलि देने से रोकते हैं।

समय बीतने के बाद, जब उनकी पत्नियां गर्भवती होती हैं, तो वही दुष्ट व्यक्ति बदला लेने के लिए लौटता है। इस दिलचस्प और भावनात्मक कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था।

फिल्म में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के अलावा गीतांजलि शर्मा और मनोज द्विवेदी भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

अभी तक नहीं देखी फिल्म? यूट्यूब पर कर सकते हैं फ्री में एन्जॉय

अगर आपने ‘लहू पुकारेला’ फिल्म नहीं देखी है, तो अब मौका है इसे यूट्यूब पर देखने का। फिल्म की रोमांचक कहानी और जबरदस्त गाने इसे भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं।

खासकर, ‘ऐ राजा धीरे खोली ब्लाउज नया बा’ गाना आपको जरूर पसंद आएगा।

Leave a Comment