---Advertisement---

उत्तराखंड की महिलाओं की प्रेरणा बन रही हैं नेहा जोशी : ऋतु खंडूडी

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून में उमड़ी 2000 से ज्यादा महिलाओं की भीड़, नेहा जोशी के तीज महोत्सव में दिखा पहाड़ी संस्कृति का अनूठा रंग

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार को आयोजित भव्य तीज महोत्सव में लोक संस्कृति और महिला शक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। पारंपरिक अनुष्ठानों और लोक धुनों के बीच सजे इस मंच ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

समारोह में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मौजूद मातृशक्ति को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज खुद आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री नेहा जोशी की सराहना करते हुए कहा कि वह समाज में महिलाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरी हैं और अन्य मातृशक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

आयोजन की सूत्रधार नेहा जोशी ने कहा कि इस पर्व को पूरी तरह से पहाड़ी रंग में ढाला गया है ताकि आधुनिक दौर की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि तीज सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की परंपरा और उनकी ताकत का प्रतीक है। शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और उद्यमिता हर मोर्चे पर आज की नारी अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

इस विशाल आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, निर्मला जोशी और टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके अलावा मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, सुमन उनियाल, मधु चौहान, सोना सजवाण, अनिता ममगाईं, लोक गायिका बसंती बिष्ट, रेशमा शाह, स्वराज विद्वान और कमली भट्ट समेत तमाम दिग्गज नेत्रियों और बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर लोक गीतों और महिलाओं की गूंज से सराबोर नजर आया।

The post उत्तराखंड की महिलाओं की प्रेरणा बन रही हैं नेहा जोशी : ऋतु खंडूडी appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment