---Advertisement---

Dehradun : भाजपा नेता हुए एक्टिव, 20 फरवरी तक इन 6 जिलों के मंडल अध्यक्षों के नाम का होगा ऐलान

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश नेतृत्व ने मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को तेज करते हुए गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अगुआई में हुई इस बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, चुनाव अधिकारी खजान दास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विधानसभाओं के पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तावित मंडल अध्यक्ष दावेदारों के पैनल पर विचार करना था।

चयन प्रक्रिया और जिलेवार विवरण

इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और कोटद्वार जिलों की कुल 104 मंडल समितियों के नामों पर चर्चा हुई। उत्तरकाशी की गंगोत्री, यमुनोत्री, पुरोला विधानसभाओं से लेकर कोटद्वार की लैंसडाउन और यमकेश्वर तक के मंडलों के सामाजिक-क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए।

पार्टी प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, चयन प्रक्रिया में दावेदारों की सामाजिक स्वीकार्यता और संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी गई।

अगले चरण की तैयारी 

संगठन पर्व के तहत 17 से 19 फरवरी तक चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद 20 फरवरी तक सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात 20 से 28 फरवरी के बीच जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह चरण उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment