केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। यह आयोग कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और अन्य लाभों को लेकर सिफारिशें करेगा। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, नए वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द ही लागू की जा सकती हैं। 1 जनवरी 2026 से इसे प्रभावी करने की संभावना जताई जा रही है।
किन कर्मचारियों को होगा फायदा?
8वें वेतन आयोग (8th CPC benefits) के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके प्रभाव से राज्य सरकारों और कुछ प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसका फायदा संगठित और असंगठित क्षेत्रों के कर्मचारियों को भी मिल सकता है।
संगठनों और राज्यों पर पड़ेगा प्रभाव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने बताया कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission latest news) लागू होने के बाद इसका असर सभी संगठनों पर पड़ेगा। अगर राज्य सरकारें इसे अपनाती हैं, तो उनके कर्मचारियों को भी वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
पहले कितने वेतन आयोग बने?
आजादी के बाद से अब तक केंद्र सरकार ने कुल सात वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किए हैं। परंपरागत रूप से हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है।
7वें वेतन आयोग की मुख्य बातें
7वें वेतन आयोग (7th CPC details) को 28 फरवरी 2014 को गठित किया गया था और इसकी रिपोर्ट 19 नवंबर 2015 को पेश की गई थी। इसे 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। अब 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 2025 में पेश की जाएगी और इसे 2026 से पहले लागू किया जा सकता है।





