---Advertisement---

तुलसी की जड़ के रहस्य, जानिए कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


तुलसी की जड़ के रहस्य : तुलसी का पौधा हर घर में पूजनीय माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की जड़ भी आपकी जिंदगी में चमत्कार ला सकती है?

जी हां! ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ से न सिर्फ आर्थिक मुश्किलें दूर होती हैं, बल्कि ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल।

तुलसी की जड़ से दूर होगी पैसों की टेंशन

आर्थिक समस्याओं से परेशान लोगों के लिए तुलसी की जड़ एक वरदान साबित हो सकती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगर तुलसी की जड़ को चांदी के ताबीज में डालकर गले में पहना जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

यह उपाय नियमित रूप से करने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

अटके कामों को बनाने का जादूई नुस्खा

कई बार ऐसा होता है कि काम शुरू होते ही बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में तुलसी की जड़ का एक खास उपाय काम आता है। तुलसी की जड़ को गंगाजल से शुद्ध करके पीले कपड़े में बांध लें और इसे अपने पास रखें।

मान्यता है कि ऐसा करने से एक हफ्ते के अंदर ही रुके हुए काम बनने लगते हैं और सफलता मिलती है।

कुंडली के ग्रह दोषों को शांत करे तुलसी की जड़

अगर जन्म कुंडली में ग्रह दोष की वजह से जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो तुलसी की जड़ से इन्हें शांत किया जा सकता है।

तुलसी की पूजा करने के बाद उसकी जड़ को लाल कपड़े में बांधकर हाथ पर धारण करें या चांदी के ताबीज में डालकर पहनें। इससे ग्रहों की नाराजगी दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Comment