---Advertisement---

Pushkar Singh Dhami : सीएम धामी ने राहत कार्यों का लिया जायजा, आलू किसानों के लिए भी किया बड़ा ऐलान

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। सीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में सभी प्रभावितों के साथ खड़ी है।

यमुना नदी में अस्थाई झील का मसला

स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से भारी मात्रा में मलबा आने से नदी का प्रवाह रुक गया, जिसके चलते एक अस्थाई झील बन गई। मुख्यमंत्री ने इस झील का जायजा लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नदी मार्ग में जमा गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करने का आदेश दिया ताकि पानी की निकासी तेजी से हो सके।

साथ ही, जिलाधिकारी को जलभराव और मलबे से हुए नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा। इसके अलावा, आवाजाही बाधित होने से प्रभावित आलू की फसल की उचित कीमत पर खरीद की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

कुपड़ा कुंशाला पुल और यमुनोत्री मार्ग पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कुपड़ा कुंशाला पुल का भी निरीक्षण किया और इसके निर्माण के लिए जल्द से जल्द कार्यदायी संस्था नियुक्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक आवाजाही बहाल नहीं होती, तब तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को सुव्यवस्थित किया जाए। साथ ही, भूस्खलन से बंद पड़े रास्तों को जल्द खोलने और यमुनोत्री मार्ग को यात्रियों के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए।

‘हम हर कदम पर साथ हैं’

सीएम धामी ने कहा, “यह मुश्किल वक्त है, लेकिन सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द सभी प्रभावितों को मदद दी जाएगी।” उन्होंने प्रशासन को त्वरित कार्रवाई और प्रभावितों की हर जरूरत को पूरा करने का आदेश दिया।

इस दौरे में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और जनक सिंह पंवार मौजूद रहे।

Leave a Comment