---Advertisement---

Rani Chatterjee Song : इस गाने में रानी चटर्जी ने पार की रोमांस की हदें, यूट्यूब पर मचा तहलका

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Rani Chatterjee Song : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

इन दिनों साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कईसन पियवा के चरितर बा’ का एक सुपरहिट गाना ‘आग लागो बजर पड़ो तोहर जवानी’ एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम

यह गाना वेब म्यूजिक (Web Music) यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और अब तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। फैंस इसे देखकर एक बार फिर रानी चटर्जी और रवि किशन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

इस गाने को अपनी दिलकश आवाज़ में कल्पना ने गाया है, जबकि इसके बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। संगीतकार मधुकर आनंद ने इसके बेहतरीन म्यूजिक से इसे और भी खास बना दिया है।

गाने में दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री

यह रोमांटिक सॉन्ग रानी चटर्जी और रवि किशन पर फिल्माया गया है, जिसमें रानी अपने ‘सईयां जी’ से रोमांस की गुजारिश कर रही हैं। गाने के बोल में वह कहती हैं कि उन्हें ठंड लग रही है, और अगर उनके सईयां जी कुछ नहीं करेंगे, तो उनकी जवानी को आग लग जाएगी।

गाने के बोल, संगीत और वीडियो में दोनों सितारों की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

फिल्म ‘कईसन पियवा के चरितर बा’ बनी सुपरहिट

फिल्म ‘कईसन पियवा के चरितर बा’ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। इसमें रवि किशन और रानी चटर्जी के अलावा मनोज आर पांडेय, प्रदीप पांडेय और अंजना सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

दर्शकों को फिल्म की कहानी, गाने और कलाकारों का अभिनय खूब पसंद आया था।

Leave a Comment