---Advertisement---

Rudraprayag : रतूड़ा में कांची कामकोटि शंकरा अस्पताल के पुनर्निर्मित परिसर का लोकार्पण

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज रतूड़ा में श्री कांची कामकोटि शंकरा अस्पताल, उत्तरकांची रतूड़ा के पुनर्निर्मित परिसर का लोकार्पण कर इसे जनसेवा के लिए समर्पित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री कांची कामकोटि शंकरा अस्पताल के पुनर्निर्मित परिसर से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। इस प्रकार की संस्थाओं की पहल से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलती है।

कैबिनेट मंत्री ने इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य के लिए जगद्गुरु पूज्य श्री शंकर विजेंद्र सरस्वती जी, शंकराचार्य श्री कांची कामकोटि पीठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।

इस दौरान ट्रस्टी कृष्ण कुमार जी, शिव शंकरन जी, एम एस आनंद जी, कांची कामकोटि पीठ से श्रीनिवासन जी, राधा कृष्ण जी, श्री हरि कृष्ण मीनाक्षी शंकरन जी, ट्रस्ट के सलाहकार एवं समन्वयक श्यामलाल सुंदयाल जी, शिवानंद गिरी जी महाराज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीतांबर थपलियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, ओमप्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

The post Rudraprayag : रतूड़ा में कांची कामकोटि शंकरा अस्पताल के पुनर्निर्मित परिसर का लोकार्पण appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment