---Advertisement---

सहारनपुर में विराट हिंदू सम्मेलन : एकता और संस्कृति का प्रबल संदेश, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर ने किया आह्वान

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


सहारनपुर। गांधी पार्क स्थित सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार जनमंच में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने शहर को एकजुटता का अनोखा संदेश दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज में एकता स्थापित कर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव को मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर एस.एन. यति जी ने संबोधन में समस्त हिंदू समाज से मतभेद भुलाकर एकजुट होने का जोरदार आह्वान किया। उन्होंने कहा, “सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा। स्वबोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन जैसे पांच परिवर्तनों से समाज में क्रांतिकारी बदलाव संभव है। इससे नागरिक कर्तव्यनिष्ठ होंगे, परिवार मजबूत होंगे और संस्कारों की जड़ें गहरी होंगी।”

भागवत आचार्य पंडित देशमुख वशिष्ठ जी ने जोर देकर कहा, “हिंदू एक होगा तो देश खड़ा होगा। जातिवाद का भेदभाव प्रभु राम ने केवट और शबरी में नहीं माना। आज ग्रंथों से अनभिज्ञ लोग हमें भड़काते हैं, जबकि गंगा मां सभी को बिना भेदभाव के गोद में बिठाती है।” पंडित प्रदीप कौशिक जी ने अपील की, “कट्टर हिंदू बनें, दिल से एक हों। राम जी के चित्र के साथ वाल्मीकि जी का चित्र भी रखें, यही सच्ची एकता है। आत्मा और घर से हमें हिंदू बनना होगा।”

आरएसएस प्रचारक मनीराम जी ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व जीवन जीने की कला है। सनातन धर्म छुआछूत नहीं, बल्कि एकता का सूत्र है। षड्यंत्रों से हमारी संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।” गंगेश्वर प्रभाकर जी ने युवाओं को संस्कार, शिक्षा और सेवा के पथ पर चलने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक सत्र में पार्थ कालरा ने ‘महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र’ से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती विहार स्कूल के बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति और भजन गायक राकेश राणा के देशभक्ति गीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, सर्वेश्वर प्रभाकर, राजकुमार चावला, विपिन सलूजा, नरेश धनगर, जसबीर मोगा, प्रदीप ठाकुर, पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, हर्ष डाबर, प्रवीण चाँदना, किशोर पराशर, विजय भाटिया, मोहित छाबड़ा, हरि ओम बंसल, शीतल चावला, दिनेश दत्त, नवदीप आनंद, संदीप भाटिया, प्रवेश धवन, हनी वर्मा, रमेश चंद्र छबीला, दिनेश अरोड़ा, रामकिशन भारती, रवि बख्शी, जयवीर राणा, पंडित बृजेश त्रिपाठी, अनुराग कौशिक, पंडित आत्माराम, यशपाल भाटिया, शक्ति महिला मंडल से शालिनी चावला, पूनम दत्ता, रानी भाटिया, पूनम अरोड़ा, सुमन पट्टिया, वीणा रेखी, सरिता भाटिया, रीटा बुधिराजा, वीना बजाज, पूजा रावल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन ने समाज में एकता की लौ प्रज्ज्वलित कर दी।

The post सहारनपुर में विराट हिंदू सम्मेलन : एकता और संस्कृति का प्रबल संदेश, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर ने किया आह्वान appeared first on Devpath.

Leave a Comment