---Advertisement---

Weather Update : अगले 5 दिन इन 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Weather Update : देशभर में ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है। दिल्ली-NCR में दिनभर तेज धूप खिली रहने के बावजूद शीतलहर ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड और तेज़ हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में सर्द हवाओं का कहर

उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से दिल्ली-NCR, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में भी सर्दी बनी रहेगी।

12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वैज्ञानिक सोमा राय के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय है और धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण पाकिस्तान में भारी बारिश हुई, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।

घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

8 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8-12 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रहेगा।

दिल्ली और राजस्थान में तापमान का हाल

राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 7 फरवरी की सुबह अधिकतम तापमान 20.02 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे ठंड का अहसास और ज्यादा हुआ।

Leave a Comment