---Advertisement---

Shivling Vastu Tips : घर में शिवलिंग लगाने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानें जरूरी वास्तु नियम

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Shivling Vastu Tips : हर घर में मंदिर का अपना एक विशेष महत्व होता है। यह घर का वह स्थान है जहाँ शांति, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूजा स्थल में कुछ देवी-देवताओं की मूर्तियाँ रखने से शुभता आती है, जबकि कुछ को रखने से बचना चाहिए।

इसी कड़ी में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है – क्या घर के मंदिर में शिवलिंग रखा जा सकता है?

वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी बताते हैं कि सामान्य रूप से घर के मंदिर में शिवलिंग रखना शुभ नहीं माना जाता।

लेकिन यदि आप रखना ही चाहते हैं, तो पारद (Mercury) का छोटा शिवलिंग रखा जा सकता है। इसका आकार अंगूठे जितना छोटा होना चाहिए।

शिवलिंग रखने के लाभ

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार लाता है। व्यवसाय और करियर में उन्नति में मदद करता है।

तनाव, चिंता, डर और बुरे सपनों से राहत दिलाता है। आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति बढ़ाता है।

वास्तु नियम और सावधानियां

घर में एक से अधिक शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।

धातु के शिवलिंग के लिए सोना, चांदी या तांबा सर्वोत्तम माना गया है।

शिवलिंग पर नाग की आकृति होना शुभ माना जाता है।

प्रतिदिन सुबह और शाम शिवलिंग के सामने दीपक जलाना चाहिए।

रोज़ाना सुबह जलाभिषेक करना लाभकारी होता है।

शिवलिंग का स्थान बदलना चाहिए तो पहले गंगाजल से अभिषेक करना आवश्यक है।

घर में शिवलिंग रखने से मंदिर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे परिवार पर शुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए सावधानी और वास्तु नियमों का पालन करके इसे स्थापित करें।

The post Shivling Vastu Tips : घर में शिवलिंग लगाने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानें जरूरी वास्तु नियम appeared first on Devpath.

Leave a Comment