---Advertisement---

Indira Ekadashi Vrat : कब है इंदिरा एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की पूरी विधि

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Indira Ekadashi Vrat : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और हर माह दोनों पक्षों में एक-एक एकादशी मनाई जाती है।

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को श्राद्ध पक्ष की प्रमुख तिथियों में गिना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पूर्वजों को शांति मिलती है, पापों से मुक्ति प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इंदिरा एकादशी 2025 की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी 17 सितंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।

एकादशी तिथि प्रारंभ: 17 सितंबर सुबह 12:21 बजे

एकादशी तिथि समाप्त: 17 सितंबर रात 11:39 बजे

उदया तिथि के अनुसार व्रत 17 सितंबर को ही रखा जाएगा।

पूजन एवं शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:33 से 05:20 तक

प्रातः संध्या – सुबह 04:57 से 06:07 तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02:18 से 03:07 तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:24 से 06:47 तक

इंदिरा एकादशी पारण मुहूर्त

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना अनिवार्य होता है।

पारण की तिथि: 18 सितंबर 2025, गुरुवार

शुभ समय: सुबह 06:07 से 08:34 बजे तक

द्वादशी तिथि समाप्ति – रात 11:24 बजे

व्रत एवं पूजन विधि

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन कर तुलसी का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।

सुबह और शाम तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

The post Indira Ekadashi Vrat : कब है इंदिरा एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की पूरी विधि appeared first on Devpath.

Leave a Comment