---Advertisement---

Lord Ganesha Vastu Tips : घर से दूर होंगे सभी वास्तु दोष, बस करें श्रीगणेश की ये आसान पूजा

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Lord Ganesha Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में भगवान श्रीगणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में नित्य उनका पूजन होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अगर घर में किसी प्रकार के वास्तु दोष हैं, तो श्रीगणेश की कृपा से उन्हें भी दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ सरल उपाय –

मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा

घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और परिवार के सदस्यों को उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

विशेष लकड़ी से बनी मूर्ति

अगर मुख्य द्वार पर आम, पीपल या नीम की लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा लगाई जाए, तो यह शुभ फल देती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

चौखट के ऊपर श्रीगणेश का स्थान

मुख्य द्वार की चौखट के ऊपर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

परंपरा है कि उनके आसपास सिंदूर से रिद्धि और सिद्धि के नाम लिखे जाएं, ताकि घर में सुख-समृद्धि का वास हो।

पूजा घर में बैठी मुद्रा

घर के पूजा स्थान पर बैठी या शयन मुद्रा में गणेश जी की मूर्ति रखना मंगलकारी होता है। यह घर में शांति और सद्भाव बनाए रखती है।

कार्यस्थल पर खड़े गणेश

ऑफिस या कार्यस्थल पर खड़े हुए गणेश जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ध्यान रहे कि दोनों पैर ज़मीन को स्पर्श कर रहे हों। इससे कार्यों में स्थिरता और उन्नति मिलती है।

चित्र में लड्डू और चूहा

अगर घर में गणेश जी की तस्वीर लगा रहे हैं, तो उसमें मोदक (लड्डू) और चूहा अवश्य होना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि घर में बहुत अधिक प्रतिमाएं या तस्वीरें न रखें, वरना उल्टा प्रभाव हो सकता है।

The post Lord Ganesha Vastu Tips : घर से दूर होंगे सभी वास्तु दोष, बस करें श्रीगणेश की ये आसान पूजा appeared first on Devpath.

Leave a Comment