जोशीमठ में चुनाव प्रचार को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हुआ भव्य स्वागत

गौचर / चमोली (ललिता प्रसाद लखेड़ा): जोशीमठ में चुनाव प्रचार को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हुआ भव्य स्वागत। कहा कांग्रेस कर रही है मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति जोशीमठ में चुनाव प्रचार को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी मंगलवार को जोशीमठ पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा भी की जिसके बाद इंटर कॉलेज चौराहे से लेकर चमोली टैक्सी स्टैंड तक रोड शो किया गया। तदुपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी धर्म को जीवित रखने की बात कर रहे हैं। इसलिए हमने समान नागरिकता कानून बनाया है। लेकिन कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है‌ जो लोग कांग्रेस में रहकर श्री रामचंद्र जी को गाली दे रहे थे वह आज गली-गली जाकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा की पांचों सीट बीजेपी जीत रही है और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अनिल बलूनी ने कहा जोशीमठ में जो आपदा आई है उसका हर संभव निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य दलों के कई लोग भी भाजपा में सम्मिलित हुऐ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.