महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने उठाएं एतिहासिक कदम: रूचि भट्ट

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और सराहनीय कार्य किए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए यह दौड़ आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी एवं राज्य सरकारों का आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में महिलाओं ने नारी शक्ति बंदन मेराथन दौड़ में हिस्सा लेकर आभार जताया।

नारी शक्ति वंदन दौड़ की शुरुआत सोमवार को भगत सिंह चौक से हुई और ऋषिकुल मैदान होते हुए वापस भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इस दौड़ में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागो से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दौड़ में शामिल सभी महिलाओं पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने दौड़ में प्रतिभाग करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं।

प्रदेश मंत्री रीता चमोली ने सभी महिलाओं को सशक्त होने एवं मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी, जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता , शीतल पुंडीर उपाध्यक्ष रेनू शर्मा और मनु रावत, मीडिया प्रभारी रंजीता झा , गीता कुशवाहा, अंजू बघवार , सुधा राठौर, गोमती मिश्रा मंडल अध्यक्ष रोशनी भट्ट ,मालती भारद्वाज एवं अन्य बहाने उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.