अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए सेवारत महिलाओं का सम्मान

देहरादून/ हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाना गौरव की बात है, जिन्होंने अपनी दोहरी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समाज को नई प्रेरणा देता है और ऐसी महिलाएं दुगुने जोश और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों को अंजाम देने के लिए प्रेरित होती है।

इसके लिए अभिव्यंजना संस्था का आभार व्यक्त करती है। गौरतलब है कि परिवार एवं राष्ट्र की जिम्मेदारी को समान रूप से निभाने वाली नारियों को समर्पित संस्था अभिव्यंजना की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन नगर निगम , देहरादून के हाॅल में किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा समय के साथ महिलाओं की भूमिका में बदलाव आया है।

घर की चारदीवारी से निकलकर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इतना ही नहीं कुछ मामलों में पुरुषों से भी आगे बढ़कर नाम कमा रही है। बीएन कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा लि की डायरेक्टर प्रियंका राय ने कहा समय के साथ लोगों की सोच भी बदली है। आज बेटियों को भी शिक्षित किया जा रहा है। बेटियों के शिक्षित होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा और दशा में परिवर्तन आया है। द पोस्टल वीड के चैयरमेन डॉ प्रेम कश्यप ने कहा भारत वर्ष में सदैव महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है।

पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी बीएन राय ने कहा वर्तमान दौर में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे निकल रही है। राजनीति, समाज सेवा, सर्विस सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। आने वाला समय महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें संशय नहीं है। कार्यक्रम में बीएन कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा लि कंपनी के निदेशक प्रियंका राय एवं प्रबंध निदेशक बीएन राय, शिक्षाविद् अलकनंदा, प्रोफेसर अर्चना डिमरी, चिकित्साविद् मीरा रावत, शिक्षिका मीनाक्षी, शहीद परिवार रेखा बिष्ट, नितिका कौल, समाज सेविका मंजू जैन, पत्रकार रश्मि खत्री, एडवोकेट प्रमिला रावत, और किरण कश्यप को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.