---Advertisement---

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन : रेखा आर्या

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


“आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए पहले से ली जाए पूर्ण ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की ना हो अव्यवस्था – रेखा आर्या

  • जनपद चमोली में 9 ब्लॉकों के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, लाभार्थियों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

कर्णप्रयाग। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज सोमवार कों जनपद चमोली के कर्णप्रयाग स्थित ब्लॉक सभागार पहुंची। जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली।

इसके पश्चायत मंत्री रेखा आर्या ने “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत मनाए जाने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में विभागीय अधिकारियो ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1,078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है। कार्यक्रम जिले के समस्त 9 ब्लॉकों में आयोजित होंगे।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियो कों निर्देशित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाना है ऐसे में हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि कार्यक्रम कि सुमुचित व्यवस्था पहले से पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार कि अव्यवस्था ना होने पाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान के तहत लाभार्थियों कों लभान्वित किया जाएगा, साथ है सभी को केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।विभागीय अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए गए की चूंकि हम “पोषण माह ” भी मना रहे है ऐसे में इस दौरान लाभार्थियों कों लाभान्वित करने के साथ उन्हें केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए।

विभागीय मंत्री ने कहा की आंगनबाड़ी बहने हमारी सिर्फ कार्यकृति नही बल्कि विभाग की रीढ़ हैं जो विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहती हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर को स्वच्छ बनाएं जाने की कि अपील

स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आज नगर पालिका के सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

साथ ही कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए हम सभी को एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना है । स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के साथ ही नियमित कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ,नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ,नगर उपाध्यक्ष राकेश खंडूरी ,जिला महामंत्री विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला , बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग , चंद्रभान सिंह जीना, अभिजीत कुमार , बीडीओ पवन कंडारी सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन : रेखा आर्या appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment