---Advertisement---

वरिष्ठ नेता खड़गे को स्व.अटल याद, लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट संस्कार कैसे भूले : चौहान

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


पहाड़ की शान सैन्यशिरोमणि जनरल विपिन रावत के अपमान पर खामोश रही संस्कारवान कांग्रेस

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आरोपों को निराधार बताते हुए सवाल किया कि सम्मान और संस्कार को लेकर उन्हे पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी और वरिष्ठ नेता अडवाणी का दौर तो याद है, लेकिन वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की चासनी मे डूबे संस्कार कैसे याद नही हैं।

चौहान ने कांग्रेस नेता के रुद्रपुर दौरे मे लगाए आरोपों पर कहा कि स्व अटल जी के संस्कार और प्रेरणा से कांग्रेस को सीख लेने की जरूरत है। अटल और आडवाणी भारत की राजनीति मे निर्विवाद चेहरे हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ की शान जनरल रावत का अपमान करने वाले सनातन विरोधी, देशभक्ति और धर्म पर ज्ञान दे रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभक्ति, धर्म और भ्रष्टाचार पर बड़ी बड़ी बाते कर गए हैं, जो उनकी पार्टी के चरित्र और इतिहास से मेल नहीं खाता है। जिन्होंने आजीवन श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और राम का अस्तित्व नकारा, राम भक्तों पर गोली चलवाई और मुस्लिम वोट बैंक के डर से आज तक अयोध्या जाने की हिम्मत नहीं हुई वह मन्दिर मे चोरी की घटना पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह छात्रों, जनता और भाजपा को हटाने आये है। अर्थात वह राजनैतिक यात्रा और पर्यटन के लिए आये है। उन्हे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने की सीख देनी थी, क्योंकि इसी वजह से जनता ने उसे अस्तित्व के खतरे से आगाह कराया है। कांग्रेस सरकारों ने उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की बेलों को सींचने का काम किया है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने नकल माफियाओं को संरक्षण देकर युवाओं के हक पर डाका डालने का काम किया था। जबकि हमारी सरकार ने देश का सबसे कठोर नकल निरोधक कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया है। जिसका परिणाम रहा कि विगत 4 वर्षों में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और महिला तथा युवाओं के हाथों मे रोजगार से जनता का भाजपा पर अटूट विश्वाश है। कांग्रेस के किसी भी दुष्प्रचार मे जनता नही आने वाली है।

The post वरिष्ठ नेता खड़गे को स्व.अटल याद, लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट संस्कार कैसे भूले : चौहान appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment