---Advertisement---

निजी नर्सरी के पदाधिकारीगण ने कृषि मंत्री जोशी को किये उच्च गुणवत्ता वाले जापानी ‘मियां जाकी’ आम भेंट

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को आज उनके शासकीय आवास पर निजी नर्सरी के संस्थापक इंद्र सिंह नेगी ने दुनिया की सबसे महंगी आम की प्रजातियों में शामिल जापानी ‘मियां जाकी’ आम भेंट किया।

इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनकी नर्सरी में पहली बार रेड आईबरी, मियांजाकी, काकापात, बनाना, नेम डॉकमोई विदेशी प्रजाति का सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियां जाकी आम की कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस नवाचार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्यान विभाग के निदेशक को निर्देश दिए कि ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी फलों की प्रजातियों का परीक्षण एवं प्रयोग राज्य की राजकीय नर्सरियों में भी किया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक और उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने से प्रदेश के बागवानों और किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ अधिक आय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड के किसान आधुनिक तकनीकों और उन्नत प्रजातियों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें।

इस दौरान नर्सरी के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखंड के फलों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विपणन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, उद्यान निदेशक आरके सिंह भी उपस्थित रहे।

The post निजी नर्सरी के पदाधिकारीगण ने कृषि मंत्री जोशी को किये उच्च गुणवत्ता वाले जापानी ‘मियां जाकी’ आम भेंट appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment