---Advertisement---

पूर्ण साक्षरता से उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ा नया स्वर्णिम अध्याय : भाजपा

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


केबिनेट फैसलों पर आभार, ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य घोषित करने पर जनता को बधाई : भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों को क्रांतिकारी और जनकल्याणकारी बताते हुए पुरजोर स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ का स्वर्णिम अध्याय जोड़ने पर बधाई दी है।

इसके साथ ही, उपनल कर्मचारियों के ‘समान कार्य-समान वेतन’ की कट-ऑफ तिथि बढ़ाकर हजारों परिवारों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने आज हुई कैबिनेट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें लिए सभी निर्णय राज्य के विकास, कर्मचारियों के कल्याण, शिक्षा में सुधार और स्थानीय संस्कृति व पर्यटन को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाले साबित होंगे। कहा, ये उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।

सरकार ने प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर’ घोषित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो भाजपा सरकार की सुदृढ़ शिक्षा नीतियों और सुदूर गांवों तक शिक्षा पहुंचाने के संकल्प का परिणाम है। इसके साथ ही उत्तराखंड अन्य क्षेत्रों के साथ शिक्षा जगत में भी नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है।

उन्होंने कहा, सीएम श्री पुष्कर धामी द्वारा पूर्व में उपनल कर्मचारियों से किए वादे को पूरा कर हजारों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए सरकार ने ‘समान कार्य-समान वेतन’ के लिए कट-ऑफ तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 कर दिया है।

सरकार के इस संवेदनशील कदम से अब हजारों अतिरिक्त उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य-समान वेतन’ का सीधा लाभ मिल सकेगा, जिससे उनके परिवारों में आर्थिक समृद्धि आएगी।

इसी तरह सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों को बड़ी राहत दी है, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक और पुलिस कांस्टेबल भर्ती में प्रमाण पत्र देरी को लेकर विशेष राहत देकर।

वहीं कहा, देवभूमि की मूल आत्मा ‘संस्कृत’ को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट के निर्णय संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम और परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार लाएंगे। इसके अतिरिक्त राज्य के कृषि एवं हर्बल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट निर्णयों का भी स्वागत किया।

उन्होंने पर्यटन व चारधाम यात्रा की दृष्टि से अन्तराष्ट्रीय हिमालियन कार रैली की मंजूरी और घोड़ा खच्चर संचालकों को बीमा सहायता को बहुत अहम बताया है। वहीं लोक निर्माण, आबकारी, पशुपालन विभाग में सुधार की दृष्टि से लिए निर्णयों का भी स्वागत किया है।

उन्होंने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री धामी के विजन और ये ऐतिहासिक फैसले देश का अग्रणी और आदर्श राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने वाला साबित होंगे।

The post पूर्ण साक्षरता से उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ा नया स्वर्णिम अध्याय : भाजपा appeared first on Devbhumidarshan.

Related News

Leave a Comment