---Advertisement---

MDDA कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


रक्तदान शिविर में किया गया 40 यूनिट रक्त संग्रहित, एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं 3 जिंदगियां

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में आज कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती है। ऐसे में इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में मरीजों को जीवनदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। शिविर में रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए।

रक्तदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जाएगी। शिविर के सफल आयोजन के लिए कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—

“रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाना उसके लिए नया जीवन साबित हो सकता है। एमडीडीए केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान किया। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी एमडीडीए जनहित और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा— “रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसके माध्यम से किसी अजनबी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। आज आयोजित शिविर में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। लगभग 40 यूनिट रक्त संग्रहित होना इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। मैं सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

The post MDDA कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment