---Advertisement---

नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजा : चौहान

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


साजिश के सूत्रधार को जानते हैं कांग्रेस अध्यक्ष तो करें खुलासा, जनता को ठगने में असफल काँग्रेस एक दूसरे को ही ठगने में जुटे 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने टिकट और पद के लिए कांग्रेस मे हुई ठगी को उसकी आपसी खींचतान का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्पष्ट कर चुके हैं कि डेढ़ महीने से उनके खिलाफ साजिश हो रही है और पुलिस गिरफ्त मे आरोपी ने भी उन्हे हटाने और सेटलमेंट की बात कर रहा था।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा कही गयी बात से साफ है कि कांग्रेस मे अध्यक्ष को बदलने की लड़ाई चल रही है। टिकट और पद की खरीद तथा पद से हटाने की सुपारी जैसी खबरे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के कथन के अनुसार वह जानते हैं कि इस खेल के पीछे कौन है और आरोपी ने पुलिस को भी सब बताया है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष को राजनीति के उच्च मानदंड स्थापित करते हुए उस नाम को सार्वजनिक करना चाहिए कि आखिर वह कौन था जो खरीद फरोख्त की प्रणाली को बढ़ावा दे रहा था।

उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त से कांग्रेस का पुराना नाता रहा है। हालांकि जिस महिला नेत्री की रिपोर्ट पर यह खुलासा हुआ है वह लगातार पूर्व मे काग्रेस मे टिकट बेचने के आरोप लगा रही है।

एकाएक टिकट की एडवांस बुकिंग और अध्यक्ष को ही पद से हटाने के आरोप हैरान परेशान करने वाले हैं। उस पर राहुल के फर्जी पीए को पार्टी पदों को खरीदने के लिए पैसों का अग्रिम भुगतान बताता है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर नैतिकता रसातल में चली गई है।

कांग्रेसी किसी फर्जी व्यक्ति को पैसे देकर या किसी भी साजिश से अपने ही अध्यक्ष को हटाना चाहते हैं। लेकिन अफसोस और दुर्भाग्यपूर्ण कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक किसी को ऐसी जानकारी सामने आने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने चुटकी ली कि सारे घटनाक्रम इशारा करते हैं कि लगता है कि कांग्रेसी जनता को ठग नही पा रहे हैं, इसीलिए एक दूसरे को ही ठगने में जुट गए हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लिए राजनीति के कोई नैतिक मापदंड नही हैं। वह सत्ता के लिए गैर जिम्मेदार रवैया अपनाती रही है। इसी कारण जनता का उससे मोह भंग हो गया है। प्रदेश मे विधायकों की खरीद फरोख्त की नींव रखने वाली कांग्रेस मे चुनाव से पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग चल रही है और यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

The post नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजा : चौहान appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment