देहरादून (ब्यूरो) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल, देहरादून पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी। अस्पताल में भर्ती खंडूरी जी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के साथ विस्तृत चर्चा की और उनके समुचित उपचार व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने खंडूरी जी के परिवार से भी बातचीत की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। धामी ने कहा, “खंडूरी जी उत्तराखंड की राजनीति और विकास के प्रखर सिपाही रहे हैं। उनकी सेवा और समर्पण हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। हम सभी उनकी स्वस्थ चिंतक हैं।” राज्य के सियासी गलियारों में खंडूरी जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके खंडूरी ने राज्य के बुनियादी ढांचे, आपदा प्रबंधन और सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका शीघ्र स्वास्थ्य लाभ राज्यवासियों की कामना है।
The post मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य की ली जानकारी appeared first on Devbhumidarshan.





