---Advertisement---

SGRR University में ‘जैनिथ 2026’ का धमाका: प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा सजाएंगे स्टेज, हजारों युवा झूमेंगे

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


27 अप्रैल को प्रियंका मेहर और 28 अप्रैल को बाॅलीवुड गायक विशाल मिश्रा का लाइव काॅन्सर्ट

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को सुर-संगीत की भव्य महफिल सजने जा रही है। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर अपनी मधुर आवाज से उत्तराखण्डी लोक संगीत की छटा बिखेरेंगी। डीजे निक के हाई-वोल्टेज साउंड के साथ धमाकेदार म्यूजिक का ऐसा जबरदस्त संगम होगा, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।

वहीं 28 अप्रैल की शाम बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट से गुलजार होगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर खासा उत्साह और बेसब्री देखी जा रही है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2026 को लेकर जोरशोर से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड को कार्यक्रम स्थल के रूप में विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक धुनों से इस आयोजन को और खास बनाएंग, जहां पहाड़ की मिट्टी की खुशबू गीतों के जरिए हर दिल तक पहुंचेगी।

लोक संगीत की मधुर तानें न केवल संस्कृति से जोड़ेंगी बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से भी रूबरू कराएंगी। 28 अप्रैल को बॉलीवुड का तड़का युवाओं की धड़कनों को और तेज कर देगा।

विशाल मिश्रा की सुरीली आवाज और हिट गानों की प्रस्तुति से माहौल रोमांचक और यादगार बनने वाला है, जहां हर बीट पर युवाओं का उत्साह चरम पर नजर आएगा। दो दिनों तक चलने वाला यह संगीत उत्सव सांस्कृतिक और युवा जोश का अनूठा संगम साबित होगा।

The post SGRR University में ‘जैनिथ 2026’ का धमाका: प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा सजाएंगे स्टेज, हजारों युवा झूमेंगे appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment