---Advertisement---

देहरादून : नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के दर पर पहुंचे रोडवेज कर्मचारी, सौंपा मांग पत्र

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं पर अशोक वर्मा का बड़ा आश्वासन, जल्द सुलझेंगे मामले

देहरादून (ब्यूरो)। उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप कार्यालय में आज भारी गहमागहमी रही। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (रजि.) के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त उपाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

यूनियन के नेताओं ने इस शिष्टाचार मुलाकात को केवल बधाई देने तक सीमित नहीं रखा। पदाधिकारियों ने रोडवेज विभाग में लंबे समय से लंबित अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और मांगों का पुलिंदा अशोक वर्मा के सामने खोलकर रख दिया।

अशोक वर्मा ने कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर इन मुद्दों को सुलझाने का ठोस प्रयास करेंगे।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर यूनियन के पदाधिकारियों की सीधी वार्ता कराने के लिए वह मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से कर्मचारी हितैषी है और किसी भी जायज मांग की अनदेखी नहीं की जाएगी।

राज्य में पिछले कुछ समय से रोडवेज कर्मचारी अपनी वेतन विसंगतियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। सरकार अब इन प्रतिनिधिमंडलों से संवाद कर चुनावी वर्ष से पहले असंतोष को शांत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी और यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार, बलेश कुमार और हरि सिंह समेत कई अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

The post देहरादून : नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के दर पर पहुंचे रोडवेज कर्मचारी, सौंपा मांग पत्र appeared first on Devbhumidarshan.

Leave a Comment