---Advertisement---

टीम इंडिया के ‘चाइनामैन’ पहुंचे देहरादून, CAU दफ्तर में ढोल-नगाड़ों से स्वागत

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून (ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और टी20 विश्व कप 2026 के विजेता कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। शादी के बंधन में बंधने से ठीक पहले कुलदीप गुरुवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट जगत की हस्तियों से मुलाकात की।

टी20 विश्व कप 2026 के हीरो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Wedding) गुरुवार दोपहर करीब 12:40 बजे उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (CAU) के देहरादून कार्यालय पहुंचे। यहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार इस्तकबाल किया। कुलदीप अपनी शादी का कार्ड देने विशेष रूप से यहां आए थे। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष और सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा को विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

देवभूमि में शादी का जश्न

कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से हो रही है। दोनों ही कानपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को मसूरी के एक प्रतिष्ठित रिजॉर्ट में संपन्न होंगी। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा, जबकि 14 मार्च को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। कुलदीप का परिवार पहले ही मसूरी पहुंच चुका है और वह खुद भी देहरादून से सीधे मसूरी के लिए रवाना हो गए।

दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। मेहमानों की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर सहित करीब 200 खास लोग शामिल हैं। मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई अन्य वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे।

CAU में सम्मान और केदारनाथ की भेंट

मुलाकात के दौरान सीएयू की सचिव किरन वर्मा ने कुलदीप यादव को बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति और बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। महिम वर्मा ने कुलदीप को विश्व कप जीत और आगामी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कुलदीप ने भी उत्तराखंड क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम का रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर सीएयू उपाध्यक्ष अजय पांडे, दून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कन्वीनर पीसी वर्मा, सीईओ मोहित डोभाल और सुनील चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

The post टीम इंडिया के ‘चाइनामैन’ पहुंचे देहरादून, CAU दफ्तर में ढोल-नगाड़ों से स्वागत appeared first on Devpath.

Related News

Leave a Comment