---Advertisement---

देहरादून : शिमला बाईपास पर ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


देहरादून (ब्यूरो) : पटेलनगर क्षेत्र में शिमला बाईपास चौक पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। कोतवाली पटेलनगर के अंतर्गत आने वाली आईएसबीटी चौकी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शिमला बाईपास पर एक ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी।

तत्काल मौके पर पहुंची आईएसबीटी चौकी की पुलिस टीम ने घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मुर्शिदुल निशा पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम, शिमला बाईपास, पटेलनगर देहरादून (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि ट्रक संख्या UK07CB0196 के चालक ने बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया और वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने व्यस्त शिमला बाईपास पर स्पीड ब्रेकर और फुट ओवरब्रिज की कमी को हादसों का मुख्य कारण बताया। एसपी सिटी ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

The post देहरादून : शिमला बाईपास पर ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार appeared first on Devpath.

Leave a Comment