---Advertisement---

Moto G64 अब 13 हजार से कम में, जानें ऑफर और फीचर्स

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Moto G64 : अगर आप 13 हजार से कम की रेंज में एक दमदार Moto G64 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये मौका हाथ से मत जाने दीजिए। मोटोरोला का पिछले साल लॉन्च हुआ Moto G64 5G अब अमेजन पर 3,057 रुपए की तगड़ी डिस्काउंट के बाद सिर्फ 12,942 रुपए में मिल रहा है।

Moto G64 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP शेक-फ्री कैमरा और IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। चलिए, डिस्काउंट के बाद की कीमत और फीचर्स डिटेल में जानते हैं:

Moto G64 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट

Moto G64 5G को पिछले साल अप्रैल में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया था। Moto G64 5G का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपए में आया था, लेकिन अब अमेजन पर 3,057 रुपए की छूट के बाद ये महज 12,942 रुपए में उपलब्ध है। Moto G64 5G पर्ल ब्लू, मिंट ग्रीन और आइस लिलाक कलर ऑप्शन्स में मिल जाएगा।

इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड या IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं, हालांकि ये फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगा।

Moto G64 5G के शानदार फीचर्स

मोटोरोला का Moto G64 5G एक पावरफुल बजट फोन है, जो स्टाइलिश लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस का कॉम्बो देता है। इसमें 6.5 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ सुपर स्मूद विजुअल्स देता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी है, जो स्क्रैच और छोटे-मोटे झटकों से बचाता है।

Moto G64 5G को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 nm टेक्नोलॉजी पर बना है। Moto G64 5G 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Moto G64 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा में AI फीचर्स और नाइट विजन मोड भी हैं।

Moto G64 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G डुअल सिम, Bluetooth 5.3, डुअल बैंड Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G64 5G Android 14 पर चलता है, जिसमें मोटोरोला का MY UX इंटरफेस है। IP52 वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी Moto G64 5G को और खास बनाते हैं।

The post Moto G64 अब 13 हजार से कम में, जानें ऑफर और फीचर्स appeared first on Devpath.

Leave a Comment