---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म का पहला दिन रहा शानदार, जानें कलेक्शन

By
On:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


De De Pyaar De 2 Box Office Collection : दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में धूम मचा चुकी है। दर्शकों का रिस्पॉन्स तो कमाल का मिल रहा है। और हां, पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त नोट छापे हैं।

सोशल मीडिया पर कास्ट की तारीफों का तांता लगा हुआ है। अजय देवगन और पूरी टीम की कॉमेडी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो चलिए, आपको भी बताते हैं कि अजय की ये मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ ठोके?

‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन कुल 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। हिंदी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो ये 14.05% रही। शोज के ब्रेकअप में सुबह के शो में 7.46%, दोपहर में 10.66%, शाम में 12.80% और रात के शो में 25.26% दर्शक पहुंचे।

आने वाला वीकेंड तो और मजेदार होने वाला है, क्योंकि कमाई में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। फिल्म की कॉमेडी इतनी शानदार है कि फैंस इसे फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

‘थामा’ से कितनी पीछे?

अब थोड़ी निराशा वाली खबर। अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का रिकॉर्ड तोड़ने में फेल हो गई है। आयुष्मान और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

मतलब, ‘थामा’ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म से पूरे 15.5 करोड़ आगे निकल गई। लेकिन घबराने की बात नहीं, वीकेंड पर ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई बढ़ती दिख सकती है।

दोनों फिल्मों में कौन-कौन?

सोशल मीडिया पर ‘दे दे प्यार दे 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म 2019 की सुपरहिट ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। इसमें पुरानी कास्ट के साथ नई स्टार्स का मजेदार मिश्रण है।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा जावेद जाफरी, आर माधवन, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Comment