---Advertisement---

Realme Neo 8 जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से होगा लैस

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Realme Neo 8 : रियलमी अपनी नियो सीरीज को और दमदार बनाने की तैयारी में जुट गई है। कंपनी जल्द ही अपना नया फोन Realme Neo 8 लॉन्च करने वाली है। ये फोन आने वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो खुद ही कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। फिलहाल Realme Neo 8 की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

लेकिन इसी बीच मशहूर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Realme Neo 8 के खास फीचर्स लीक कर दिए हैं, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया है। माना जा रहा है कि लीक में बताया गया फोन कोई और नहीं, बल्कि Realme Neo 8 ही है।

इन धांसू फीचर्स के साथ आएगा Realme Neo 8

लीक के मुताबिक, Realme Neo 8 में 6.78 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है। ये एक LTPS डिस्प्ले होगा और इसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। फोन में अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा, जो अनलॉक करने में सुपर फास्ट होगा। पावर के लिए Realme Neo 8 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 8000mAh की सिलिकॉन-बेस्ड बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी से साफ है कि Realme Neo 8 तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ लंबी बैटरी लाइफ देगा, जो गेमिंग और हैवी यूज करने वालों के लिए परफेक्ट रहेगा।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Realme Neo 8 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बड़े सेंसर के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ चलेगा।

Realme Neo 8 असल में डाइमेंसिटी 9300 प्लस प्रोसेसर वाले Realme Neo 7 का सक्सेसर होगा। बता दें, Realme Neo 7 पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme Neo 8 भी दिसंबर में ही मार्केट में धूम मचाने आएगा।

सीरीज में आएगा एक और सस्ता वेरिएंट

रियलमी नियो सीरीज में एक और फोन भी शामिल हो सकता है, जो डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट पर चलेगा। इस डिवाइस को Realme Neo 8 SE नाम से 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वैसे, कंपनी 20 नवंबर को भारत में अपना नया फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro लॉन्च करने जा रही है, जो अलग ही लेवल का धमाका होगा।

The post Realme Neo 8 जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से होगा लैस appeared first on Devpath.

Leave a Comment