---Advertisement---

MOTOROLA Edge 50 पर 6 हजार की बड़ी छूट, जानिए नया ऑफर

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


MOTOROLA Edge 50 : मोटोरोला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डील आपके लिए परफेक्ट है। पिछले साल लॉन्च हुआ अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola Edge 50 अब अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है।

लॉन्च के वक्त इस फोन के 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले पीक फज कलर वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये थी। लेकिन अब Motorola Edge 50 फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 21,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। एक्सचेंज ऑफर के साथ Motorola Edge 50 और भी सस्ता पड़ सकता है। बस ध्यान रखें कि एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी की पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।

Motorola Edge 50 के धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 50 में कंपनी ने 6.67 इंच का 1.5K pOLED एंडलेस एज डिस्प्ले दिया है, जो गेमिंग और वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है। परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 50 में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। पावरफुल स्नैपड्रैगन 7s जेन 1 चिपसेट की बदौलत मल्टीटास्किंग और गेमिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Motorola Edge 50 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के शौकीनों को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Motorola Edge 50 में 5000mAh की बैटरी है, जो 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग की वजह से पानी में डूबने का डर नहीं। Motorola Edge 50 ऐंड्रॉयड 14 पर चलता है और डॉल्बी ऑडियो के साथ साउंड क्वालिटी कमाल की है।

The post MOTOROLA Edge 50 पर 6 हजार की बड़ी छूट, जानिए नया ऑफर appeared first on Devpath.

Leave a Comment