Samsung Galaxy F55 5G : सैमसंग गैलेक्सी F55 5G अब अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से पूरे 6009 रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय Samsung Galaxy F55 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी। लेकिन अब ये धांसू Samsung Galaxy F55 5G अमेजन इंडिया पर सिर्फ 20,990 रुपये में मिल रहा है।
फोन पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप Samsung Galaxy F55 5G को 1049 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में Samsung Galaxy F55 5G और भी सस्ता हो सकता है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अतिरिक्त डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी F55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का ये Samsung Galaxy F55 5G 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.7 इंच के सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले से लैस है। फोन में दिया गया ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy F55 5G के इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है।
Samsung Galaxy F55 5G 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर Samsung Galaxy F55 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे।
इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए Samsung Galaxy F55 5G के फ्रंट में कंपनी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे रही है। Samsung Galaxy F55 5G में 5000mAh की बैटरी लगी है। ये बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें तो Samsung Galaxy F55 5G ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर चलता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। दमदार साउंड के लिए Samsung Galaxy F55 5G में डॉल्बी ऐटमॉस भी दिया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन – एप्रीकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक में उपलब्ध है।
The post Samsung Galaxy F55 5G हुआ 6009 रुपये सस्ता, देखें नया प्राइस और ऑफर appeared first on Devpath.





