---Advertisement---

वायरल हुआ Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का किस वीडियो, इंटरनेट पर मचा धमाल

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda : ‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर हेडलाइंस चुरा रहे हैं। शादी की अफवाहों के बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में विजय अपनी कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका को भीड़ के बीच किस करते दिख रहे हैं।

किस के बाद रश्मिका शर्म से लाल हो गईं और उनका नम्र रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। अब फैंस इस वीडियो पर दिल थामे बैठे हैं, और दोनों की शादी की बातें और जोर पकड़ रही हैं।

शादी की अफवाहों के बीच प्यार का इजहार

कुछ दिनों पहले रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। खबरें थीं कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली है। इसके बाद ये भी कहा जाने लगा कि अगले साल फरवरी में दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन अब ये वायरल वीडियो आया है, जिसमें दोनों खुलकर प्यार जता रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि विजय और रश्मिका ने आखिरकार अपना रिश्ता सबके सामने कबूल कर लिया है। ये मोमेंट देखकर तो हर कोई उनके प्यार में खो गया है।

वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

दरअसल, रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म के सक्सेस इवेंट में भीड़ के बीच विजय ने रश्मिका का हाथ थामा और उसके ऊपर प्यार भरा किस कर दिया। रश्मिका तुरंत शरमा गईं और उनका चेहरा लाल हो गया। सोशल मीडिया पर ये रश्मिका का रिएक्शन और विजय की रोमांटिक हरकत वायरल हो रही है। फैंस इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

रश्मिका की फिल्म की धमाकेदार सफलता

7 नवंबर को रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 6 दिनों में 15.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि ये रश्मिका की अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस है। फिल्म में दीक्षित शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। सक्सेस इवेंट में विजय देवरकोंडा के अलावा कई स्टार्स पहुंचे थे।

Leave a Comment