---Advertisement---

Priyanka Chopra : SSMB29 से धमाल मचाने को तैयार प्रियंका, बोली – ये कमबैक नहीं, नया दौर है

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Priyanka Chopra : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। पीसी से जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आया है, जो आते ही वायरल हो गया। इसके अलावा देसी गर्ल ने इंडियन फिल्मों में वापसी पर क्या कहा? आइए जानते हैं…

फिल्म SSMB29 से पीसी का लुक

दरअसल, आज बुधवार को फिल्म SSMB29 का लुक आने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर #AskPCJ सेशन किया। इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से कई सवाल किए। फैंस से बातचीत के दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या यह भारतीय सिनेमा में आपकी शानदार वापसी है या पीसीजे का नया दौर है?

क्या बोलीं देसी गर्ल?

फैन के इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने अपना जवाब देते हुए कहा कि उम्मीद है कि एक नया दौर और भारतीय फिल्मों में मेरी वापसी, मुझे यकीन नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि यह अविश्वसनीय होगा।

सोशल मीडिया पर पीसी के इस कमेंट की खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा फिल्म SSMB29 से एक्ट्रेस का लुक आने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

Leave a Comment