---Advertisement---

Juhi Chawla Net Worth : 58 साल की जूही चावला बनी बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जानिये कितनी संपत्ति की मालिक

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


Juhi Chawla Net Worth : बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया. अब ये खूबसूरत हसीनाएं अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से फेमस हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही एक्ट्रेस की, जिन्होंने अपनी चुलबुली अदा से फैंस के दिलों पर राज किया. जी हां, ये हैं जूही चावला.

भले ही जूही अब फिल्मों से दूर हों, लेकिन वो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. आज जूही अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं. इस स्पेशल मौके पर आइए, उनकी नेटवर्थ के बारे में पूरी डिटेल जानते हैं. तो चलिए, पता लगाते हैं कि एक्ट्रेस की कितनी संपत्ति है?

मॉडलिंग से की शुरुआत

अंबाला में पैदा हुईं जूही ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था. साल 1984 में उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया. इसके बाद बॉलीवुड में एंट्री ली. जूही ने ‘सल्तनत’ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन ये फिल्म उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दे पाई. फिर 1988 में रिलीज हुई ‘कयामत से कयामत तक’ में जूही आईं और ये फिल्म उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना गई. इस हिट के लिए जूही को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

जूही चावला का 1993 का साल कमाल का रहा. इस साल उनकी ‘लुटेरे’, ‘आइना’, ‘डर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी चार फिल्में रिलीज हुईं और सभी सुपरहिट साबित हुईं. इनके बाद जूही का स्टारडम आसमान छूने लगा. फिर वो ‘दीवाना मस्ताना’, ‘यस बॉस’, ‘इश्क’, ‘गुलाब गैंग’ और ‘शहीद उधम सिंह’ जैसी कई यादगार फिल्मों में नजर आईं.

करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस

फिल्मों से दूर होने के बावजूद जूही बॉलीवुड की सबसे रिच एक्ट्रेस हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये है. उनके पति जय मेहता बड़े बिजनेसमैन हैं और जूही के पास मेहता ग्रुप की सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में 0.07 परसेंट शेयर हैं. वो रेड चिलीज ग्रुप की को-फाउंडर भी हैं.

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है. मुंबई और गुजरात में उनके आलीशान घर हैं. साथ ही, लग्जरी कारों का कलेक्शन भी कमाल का है – बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, एस्टन मार्टिन रैपिड, जगुआर एक्सजे, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और पोर्श काएन जैसी गाड़ियां, जिनकी कीमत करोड़ों में है.

Leave a Comment