Jio Phone Prima : जियो अपने यूजर्स को 155 रुपये से कम की कीमत में कॉलिंग और डेटा वाले प्लान ऑफर कर रहा है। इन प्लान में आपको फ्री एसएमएस बेनिफिट भी मिलेगा। खास बात है कि ये प्लान Jio TV और Jio AI Cloud के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं।
155 रुपये से कम के प्लान में मिल रहा डेली डेटा और कॉलिंग, Jio TV भी फ्री
जियो अपने यूजर्स को 155 रुपये से कम की कीमत में कॉलिंग और डेटा वाले प्लान ऑफर कर रहा है। हम बात कर रहे हैं, Jio Phone Prima प्लान्स की। इन प्लान में आपको फ्री एसएमएस बेनिफिट भी मिलेगा। खास बात है कि ये प्लान Jio TV और Jio AI Cloud के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं Jio Phone Prima के इन प्लान के बारे में।
152 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 0.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है।
फ्री एसएमएस और अडिशनल डेटा
Jio Phone Prima के इस प्लान में आपको 300 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही इसमें कंपनी यूजर्स को ऐक्टिव प्लान के साथ 1जीबी हाई-स्पीड डेटा दे रही है।
125 रुपये वाला प्लान
Jio Phone Prima का यह प्लान 23 दिन चलता है। इसमें आपको रोज 0.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें 300 फ्री एसएमएस भी दिए गए हैं।
91 रुपये वाला प्लान
यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 100एमबी के साथ 200एमबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री एसएमएस ऑफर करता है।
75 रुपये वाला प्लान
यह प्लान 23 दिन चलता है। इसमें आपको डेली 0.1जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें कंपनी 200एमबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसमें आपको 50 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
सभी प्लान में Jio TV फ्री
Jio Phone Prima के ये प्लान Jio TV के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। इनमें आपको Jio AI Cloud का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
The post Jio Phone Prima : ₹155 से कम में जियो का धमाकेदार प्लान, कॉलिंग-डेटा और जियो टीवी सब फ्री appeared first on Devpath.





