---Advertisement---

OnePlus 15 : वनप्लस यूजर्स के लिए खुशखबरी, OxygenOS 16 का स्टेबल अपडेट हुआ जारी

By
Last updated:
Follow Us
Join Our WhatsApp Channel


OnePlus 15 : वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने चुनिंदा मॉडल्स के लिए OxygenOS 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट शुरू कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं OnePlus 13 और OnePlus 13s की। वनप्लस ने ऑफिशियली भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13s के यूजर्स के लिए OxygenOS 16 स्टेबल अपडेट की घोषणा कर दी है।

अपडेट अभी जारी हो रहा है, और रोलआउट की शुरुआत होने की वजह से सभी यूजर्स को इसे मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

भारतीय यूजर्स को मिला OxygenOS 16 अपडेट

डेटेकआउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स को उनके OnePlus 13 और OnePlus 13s पर स्टेबल OxygenOS 16 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। ये अपडेट काफी भारी है – OnePlus 13 के लिए इसका साइज करीब 3.49GB और OnePlus 13s के लिए 3.42GB। OnePlus 13 के लिए फर्मवेयर वर्जन IN: CPH2649_16.0.0.210 (EX01) है, जबकि OnePlus 13s का IN: CPH2723_16.0.0.211(EX01)।

दूसरे इलाकों के लिए वनप्लस ने अभी कोई टाइमलाइन शेयर नहीं की है कि OnePlus 13 सीरीज के लिए स्टेबल अपडेट कब आएगा। लेकिन भारत में रोलआउट शुरू हो चुका है, तो बाकी जगहों पर भी जल्द ही OxygenOS 16 दिखने की उम्मीद है। ज्यादातर केस में पूरा रोलआउट एक-दो हफ्ते में हो जाता है, हालांकि कभी-कभी इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है। जिन यूजर्स ने अब तक OxygenOS 16 इंस्टॉल किया है, उन्होंने कोई बड़ी दिक्कत की शिकायत नहीं की है।

वनप्लस 15 लॉन्च की तैयारी जोरों पर

OnePlus 15 भारतीय बाजार में धमाल मचाने को तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और फर्स्ट सेल डेट का ऐलान कर दिया है। ऊपर से बोनस ड्रॉप गिफ्ट कोड की सेल भी लाइव हो गई है, जिसमें ग्राहकों को 4000 रुपये के फ्री गिफ्ट्स मिलेंगे।

वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 15 स्मार्टफोन भारत में 13 नवंबर को शाम 7 बजे लॉन्च होगा और 8 बजे से बिक्री शुरू हो जाएगी। फोन तीन कलर्स में आएगा – एब्सोल्यूट ब्लैक, मिस्टी पर्पल और सैंड ड्यून।

OnePlus 15 के साथ बोनस ड्रॉप गिफ्ट का सरप्राइज

कंपनी की वेबसाइट से आप सिर्फ 249 रुपये में बोनस गिफ्ट कोड खरीद सकते हैं। इसमें 2,999 रुपये का वनप्लस 27W फ्रीजिंग पॉइंट मैग्नेटिक कूलर और 999 रुपये का दो साल का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान शामिल है। मतलब, आपको करीब 4000 रुपये के फ्री गिफ्ट्स फ्री में मिल जाएंगे। OnePlus 15 पर लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी भी बोनस में जोड़ी गई है।

OnePlus 15 के धांसू स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने बताया है कि OnePlus 15 भारत का पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा। ये दुनिया का सबसे फास्ट मोबाइल CPU है। फोन में एडवांस AI फीचर्स लोडेड होंगे और ये OxygenOS 16 पर चलेगा।

कैमरा की बात करें तो डिटेलमैक्स इंजन वाला ट्रिपल रियर सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड और 50-मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सेल कैमरा है। रियर कैमरा 30fps पर 8K वीडियो शूट कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो 6.78 इंच का थर्ड-जेनरेशन BOE फ्लेक्सिबल एमोलेड है, जिसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 330 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 450 PPI पिक्सेल डेंसिटी। स्क्रीन 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है।

OnePlus 15 के चाइनीज वर्जन में 7300mAh बैटरी है, जो 120W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्ज सपोर्ट करती है। भारत में भी OnePlus 15 को इसी बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15 की कीमत का अनुमान

चीन में OnePlus 15 की बेस प्राइस 3,999 युआन (करीब 50,000 रुपये) है। ये 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। टॉप-एंड मॉडल, यानी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला, 5,399 युआन (करीब 67,000 रुपये) में मिलेगा।

The post OnePlus 15 : वनप्लस यूजर्स के लिए खुशखबरी, OxygenOS 16 का स्टेबल अपडेट हुआ जारी appeared first on Devpath.

Leave a Comment