Lava Agni 4 : लावा अग्नि 4 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय ब्रांड लावा अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। ये फोन Lava Agni 3 5G का अपग्रेड वर्जन होगा और नवंबर में ही भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे Lava Agni 4 के फीचर्स का राज खोल रही है।
अब Lava Agni 4 के कैमरे की पहली झलक सामने आई है, जो बताती है कि ये डुअल कैमरा सिस्टम से लैस होगा। कैमरे हॉरिजॉन्टल पोजीशन में एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट होंगे।
इसी बीच, Lava Agni 4 को एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है, जो न सिर्फ इसके स्पेसिफिकेशन्स का सुराग देता है, बल्कि जल्द लॉन्च होने का भी इशारा करता है।
Lava Agni 4 का टीजर
लावा मोबाइल्स ने X पर एक धांसू पोस्ट शेयर की है, जिसमें अपकमिंग Lava Agni 4 का टीजर दिखाया गया है। टीजर में साफ नजर आ रहा है कि Lava Agni 4 में हॉरिजॉन्टल पोजीशन वाला पिल शेप डुअल कैमरा सिस्टम होगा, जो नथिंग फोन 2a के कैमरा डिजाइन से बिल्कुल मिलता-जुलता लग रहा है।
कैमरा सेंसर्स के ऊपर डुअल-एलईडी फ्लैश लगा है और बीच में ‘अग्नि’ ब्रांडिंग चमक रही है। हाल ही में कंपनी ने टीज किया था कि Lava Agni 4 मेटल बॉडी के साथ आएगा, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देगा।
IECEE सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ फोन
फिलहाल, एक नया लावा स्मार्टफोन IECEE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर LBP1071A के साथ नजर आया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये Lava Agni 4 ही हो सकता है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि डिवाइस में 7000mAh की दमदार बैटरी होगी, जो लिथियम पॉलीमर टाइप की है।
अगर ये कन्फर्म हो गया, तो Lava Agni 4 पिछले मॉडल Lava Agni 3 से काफी आगे निकल जाएगा। बता दें, Lava Agni 3 में 5000mAh बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Agni 4 की ये बैटरी लंबे समय तक चलने का वादा कर रही है।
Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
रिपोर्ट्स के अनुसार, Lava Agni 4 में 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देगी। इसके अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट होगा, साथ ही UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन। कैमरे की बात करें तो, Lava Agni 4 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर्स हो सकते हैं। IECEE लिस्टिंग को देखते हुए स्पष्ट है कि Lava Agni 4 में 7000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी होगी, जो इसे बेस्ट बैटरी लाइफ वाला फोन बना सकती है।
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
लॉन्च डेट अभी सीक्रेट है, लेकिन उम्मीदें हैं कि Lava Agni 4 की भारत में कीमत 25,000 रुपये से कम रहेगी। इसके पहले मॉडल Lava Agni 3 को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए सिर्फ 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Lava Agni 4 के इन फीचर्स को देखते हुए ये प्राइस पॉइंट पर वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
The post Lava Agni 4 का नया डिजाइन हुआ लीक, मिलेगा यूनिक कैमरा डिजाइन appeared first on Devpath.





