Motorola Razr 50 Ultra : अगर आप Motorola Razr 50 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न की ये बंपर डील आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ये तगड़ी ऑफर Motorola Razr 50 Ultra पर चल रही है, जहां ये फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में आपका हो सकता है।
Motorola Razr 50 Ultra पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस Motorola Razr 50 Ultra की कीमत 99,999 रुपये थी। लेकिन अब अमेज़न पर ये सिर्फ 56,000 रुपये में मिल रहा है। ऊपर से कंपनी 2,800 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
एक्सचेंज ऑफर से Motorola Razr 50 Ultra की कीमत को और कम किया जा सकता है। बस ध्यान रखें, एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
सबसे मजेदार बात तो ये है कि Motorola Razr 50 Ultra खरीदने पर आपको Moto Buds+ फ्री में मिलेंगे। तो जल्दी से चेक करें ये डील, वरना मिस हो जाएगी।
Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Motorola Razr 50 Ultra में कंपनी ने 6.9 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO इनर डिस्प्ले दिया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बाहर का 4 इंच का आउटर डिस्प्ले भी 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Gorilla Glass Victus यूज किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Razr 50 Ultra में 12GB रैम, 512GB स्टोरेज और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए 50MP का मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के शौकीनों को 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी 4,000mAh की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और IPX8 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग भी। ओएस Android 14 पर चलता है, तो अपडेट्स की टेंशन नहीं।
The post Motorola Razr 50 Ultra पर अमेजन का बंपर ऑफर, मिलेगी भारी छूट appeared first on Devpath.





